CG – सड़क हादसे में एक की मौत: दो बाइक की आपस में हो गई भिड़त… सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला… 1 की मौत, 3 गंभीर

दो बाइक की आपस में हो गई भिड़त… सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसा का मामला सामने आया है। बलौदाबाजार के कोतवाली थानाक्षेत्र आज सुबह दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सड़क पर गिरे एक युवक को पीछे से आ रहा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सड़क किनारे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुली के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों में दो-दो लोग बैठे थे। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक एक युवक को कुचलते हुए भाग निकला। चीख-पुकार सुनते ही आसपास और राहगीर दौड़े और घायलों को सड़क किनारे किया और तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल घटना स्थल पहुंची। कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है और अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही। मृतक का नाम नरोत्तम साहू ग्राम देव किनारी, बिल्हा, जिला बिलासपुर निवासी बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...