भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: You Tube से वीडियो देखकर बिहार से खरीद कर लाया था पिस्टल… अवैध रूप से रखा हुआ था पिस्टल और कारतूस… पुलिस ने आरोपी को रूआबांधा से किया गिरफ्तार, किसी बड़े वारदात को दे सकता था अंजाम

भिलाई। दुर्ग में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई करती जा रही है। अभी तजा मामले में भिलाई नगर पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल एवं कारतूस रखने वालो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है की आरोपी किस बड़े अपराध को अंजाम दे सकता था।

प्रेस कांफ्रेंस का विवरण इस प्रकार है :-
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा अवैध गतिविधियों, अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर इन पर लगातार नजर रखकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, दुर्ग एवं निखिल राखेचा, भापुसे नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू व्दारा एक टीम को इस कार्य हेतु लगाया गया था।

टीम को विश्वस्त्र सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पावर हाउस का रहने वाला विशाल सिंह पिता बुद्धिराज सिंह उम्र 27 वर्ष अवैध रूप से पिस्टल रखा है और पारिजाल कालोनी, रूआबांधा में है। इस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर जाकर विशाल सिंह को पारिजात कालोनी से पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान विशाल सिंह के पास से एक पिस्टल एवं दो खाली मैग्जीन तथा 06 नग जिन्दा कारतूस मिला है।

विशाल सिंह के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज न होने पर थाना भिलाई नगर में विशाल सिंह के विरूद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट कायम कर पिस्टल एवं कारतूस जप्त किया गया है। विशाल सिंह आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध कई मामले पूर्व से पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा समय रहते आरोपी को पकड़ कर कब्जे से पिस्टल जप्त किया गया।

पिस्टल को यू – ट्यूब में विडियों देख कर बिहार, कजरा से लेकर लाया था। किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। इस सराहनीय कार्य में थाना भिलाई नगर के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक भागवत ठाकुर, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक कमांक 434 प्रेम सिं , आरक्षक कमांक 841 सुशील चौधरी, आरक्षक कमांक 1426 हेमेन्द्र कुरे, आरक्षक अनिल गुप्ता, आरक्षक अमित वर्मा, आरक्षक दिलीप सिंदार का महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...