CG – महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा देहव्यापार कराने का गंभीर आरोप: न्याय की गुहार लगाने पीड़िता पंहुची SP के पास, बोली – आपत्तिजनक तस्वीरें पति को भेजीं, शादी टूटने पर आई, इधर महिला अध्यक्ष ने कहा – मेरे देवर के साथ…

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा देहव्यापार कराने का गंभीर आरोप

रायगढ़। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज एसपी सदानंद कुमार से मिल कर अपनी व्यथा बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इससे जिले की राजनीति में उबाल आ गया है सनसनी मचाकर रख दिया है।

दरअसल सोमवार दोपहर मे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला एसपी सदानंद कुमार से मिल कर अपनी व्यथा बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आवेदन में उल्लेख किया महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने देवर के साथ उसकी फ़ोटो खिंची थी और बाद में फ़ोटो को प्रसार करने का डर दिखाते हुए उससे देह व्यापार करने के लिए दबाव डाल रही थी।

वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान की बात नही मानने पर उसने फ़ोटो को मेरे पति व ससुराल वालों को भेज दिया। ऐसे में अब महिला का पति उसे तलाक दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है। बहरहाल अब एसपी दफ्तर में आवेदन देने के बाद सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस को जांच का जिम्मा दिए जाने की चर्चा चल रही है।

वही दूसरी तरफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसपी से मुलाकात कर खुद को निर्दोष बताते हुए शिकायत को फर्जी बताया हैं। एसपी के पास आये इस मामले के बाद पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच की बात कह रही हैं।

पीड़ित महिला ने एसपी सदानंद कुमार से मुलाकात कर कांग्रेस नेत्री पर देहव्यापार में ढकेलने का गंभीर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने भी एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा गया। महिला नेत्री ने इस पूरे मामले को फर्जी बताते हुए उल्टे महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया हैं। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रानी चैहान ने महिला के सारे आरोपो को निराधार बताया हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शिकायतों को रिसीव कर मामले की जांच करने की बात कह रही हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पूरे घटनाक्रम में कौन सही बोल रहा हैं, और कौन किसे फंसाने की कोशिश कर रहा हैं। इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...