मिशन 2023 की तैयारी शुरू: छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने की प्रभारियों की नियुक्ति… दुर्ग के राजेश ताम्रकार बने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी मिशन 23 की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने होने वाले विधानसभा चुनाव को नजर रखते हुए अपने जुझारू कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रभारी बनाकर बूथ मैनेजमेंट व चुनाव जीतने के लिए आवश्यक तैयारी कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा के प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन सहाय,महामंत्री ओपी चौधरी ,विजय शर्मा द्वारा बालोद जिला के अंतर्गत गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में राजेश ताम्रकार को नियुक्त किया गया। डौंडी विधानसभा कांतिलाल बोथरा व डोंगरगढ़ विधानसभा अजय तिवारी को नियुक्त किया गया ।

बालोद जिला दुर्ग जिले का अविभाज्य संगठन रहा है इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से प्रभारी राजेश ताम्रकार को नियुक्त किया गया है ताम्रकार पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हेमचंद यादव के नजदीकी साथी रहे हैं तथा 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तथा 94 में अध्यक्ष रहे हैं एवं 1996 में दुर्ग नगर भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद जिला योजना समिति सदस्य रहे हैं।

1998 का दुर्ग विधानसभा चुनाव ताम्रकार के नेतृत्व में स्वर्गीय हेमचंद यादव को विजयश्री दिलाने तक अहम भूमिका निभाते रहे हैं तथा संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर वैशाली नगर विधानसभा चुनाव प्रत्याशी विद्या रतन भसीन को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई कई चुनावों में संचालन करते हुए चुनाव जिताने वाले कार्यकर्ता की भूमिका निभाते रहे हैं।

राजेश ताम्रकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता के विषय पर गंभीर अध्ययन करते हुए सभी समाज के बीच में एकजुटता का कार्य किया है। तथा समाज का निचला तबका देवार जाति घुमक्कड़ जाति के बीच काम करके उनके सामाजिक उत्थान का कार्य किया तथा अखाड़ा दल कबड्डी दल को संचालित करते थे। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो दर्जन जिलों का दौरा भी किए हैं। उनके अनुभव को देखते हुए गुंडरदेही विधानसभा का प्रभार नियुक्त किया गया अपनी अनोखी कार्यशैली के कारण काफी लोकप्रिय रहे हैं कार्यकर्ताओं के बीच गहरी पैठ बनाकर काम करते रहे ।

गुंडरदेही विधानसभा के कार्यकर्ताओं को एक अच्छे परिणाम के लिए तैयार किया जाएगा। गुंडरदेही विधानसभा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता भी खुश है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...