छत्तीसगढ़ में वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर से एक बार पथराव: कोच-9 का टूटा शीशा… RPF की टीम ने तीन संदेहियों को पकड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। इस बार रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल से लगी सीमा दाधापारा के पास पथराव किया गया है। पत्थरबाजी से कोच सी-9 के विंडो का शीशा टूट गया है। घटना के बाद आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुट गई है। इधर, लगातार हो रही घटना से ट्रेन में सफर करने वाले यात्री भी दहशत में है।

बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली हाईटेक ट्रेन वंदेभारत में पत्थरबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते रविवार को दोपहर यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। देर शाम ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से पहले दाधापारा स्टेशन से पार हुई थी। तभी करीब 7.15 बजे ट्रेन में जोरों की आवाज आई। इसके बाद यात्री घबरा गए। पता चला कि एसी कोच के सी-9 के 20 नंबर सीट के पास विंडो का शीशा टूट गया। पता चला कि ट्रेन में बदमाशों ने पथराव किया है, जिसके कारण कांच टूट गए।

ट्रेन के टकराने की जोरदार आवाज आने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन में सवार रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आसपास तलाशी ली, तब पता चला कि ट्रेन में पथराव किया गया है। लेकिन, अंधेरा होने के कारण कोई नजर नहीं आया। जवानों ने इस घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। लगातार हो रही इस तरह की घटना से अफसर भी सकते में आ गए।

दाधापारा स्टेशन के पास हुई घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने जांच के दौरान तीन संदेहियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के ट्रेन के गुजरते समय वहां देखे गए थे। उनका नाम सामने आने के बाद आरपीएफ की टीम उन्हें पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...