शर्मनाक: पति की मौत की खबर पहुंची तो खुश हो गई पत्नी… उधर पड़ी थी डेड बॉडी और इधर बीवी कमरे में प्रेमी के साथ कर रहीं थी अय्याशी… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पति की मौत की खबर पहुंची तो खुश हो गई पत्नी

जयपुर। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी खुश हो गई। उसने अपने लवर को शाबासी दी और उसके बाद दोनो ने काफी समय तक इस मर्डर को एंजाय किया। साथ निजी पल बिताए और उसके बाद दोनो अपने अपने घरों को चले गए, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। मर्डर का प्लान पूरी तरह से फुलप्रूफ समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे खोल ही दिया और वह भी चंद घंटों में ही। घटनाक्रम जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके का है।

खून से लथपथ थी लाश-टूट चुकी थी सारी हड्डियां
पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले गोविंदगढ़ से कुछ दूरी पर रेनवाल के नजदीक एक युवक की लाश मिली थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। हाथ – पैर की हड्डियां टूटी हुई थी। देखकर लग रहा था कि कार की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस को वहां से मोबाइल फोन मिला। उसकी पहचान गिरधारी लाल के रुप मे की गई। पुलिस ने घर पर जब मौत की सूचना भेजी तो पत्नी का रियेक्शन पुलिस को कुछ अखर गया।

मास्टर माइंड पत्नी ही तो थी
पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया। फिर गिरधनी के मौसेरे भाई को भी पकडा और फिर मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंची। गोविंदगढ़ पुलिस ने बताया कि हत्या की इस वारदात के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग हैं। गिरधारी की पत्नी कमला ने पूछताछ में बताया कि वह सुनील नाम के एक युवक के साथ प्रेम में थी। दोनो के बीच में कई बार संबध बने। कुछ दिन पहले गिरधारी को पता लगा तो उसने बवाल कर दिया।

ऐसे अपने ही पति को दी खौफनाक मौत
बस फिर पति को हटाने की तैयारी कर ली। गिरधारी के मौसेरे भाई रमेश को भी साथ ले लिया गया। तीन दिन पहले रमेश और सुनील ने गिरधारी को शराब पिलाई। उसके बाद उसे कार से रौंद दिया। सिर पर कई बार कार चढाई। हाथ पैरों की हड्डियां तोड़ दी और इसे हादसे का रुप देने की कोशिश की। इस मर्डर के बाद सुनील और कमला ने मुलाकात भी की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...

शराब घोटाले का 1280 करोड़ का ‘मनीमैन’ गिरफ्तार, दुबई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को भारत वापस लाने में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय...