BSP ठेका श्रमिक घायल: कोक ओवन बैटरी में हादसे का शिकार हुआ मजदुर… सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट; BMS के प्रतिनिधि मरीज के देखभाल में लगे

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी 9&10 में आज एक हादसा हुआ है। इस हादसे में सुरेश कुमार सेन उम्र 52 वर्ष घायल हो गया हैं। जिससे उसका एक हाथ फैक्चर हो गया है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रतिनिधि तत्काल घटनास्थल पर रवाना होकर कर्मचारी को सेक्टर-9 अस्पताल भिजवाया एवं सेक्टर 9 में भी बीएमएस के पदाधिकारी लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए हैं।

ठेका प्रकोष्ठ भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू महामंत्री रवि सिंह ने कहा कि, ठेकेदारों द्वारा मजदूरों से सुरक्षा पूर्वक कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदार प्रबंधन भी है मजदूरों को निर्धारित मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है दुर्घटनाओं के लिए सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसका भिलाई इस्पात मजदूर संघ विरोध करती है।

कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने संज्ञान में लेकर मुख्य महाप्रबंधक तरुण कनरार से चर्चा कर दुर्घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए घटना के दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जहां पर भी सुरक्षा कि अनदेखी की जाएगी उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संयंत्र चिकित्सालय में अध्यक्ष आई पी मिश्रा उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी वशिष्ठ वर्मा एबीसन वर्गिस राजेंद्र ठाकुर ईश्वर साहू घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया तत्काल चिकित्सालय पहुंचकर हाल-चाल लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...