आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अनुभूति श्री फाउंडेशन ने लगाया हेल्थ कैंप; स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी ने महिलाओं एवं बालिकाओं का किया जाँच

भिलाई, पखांजुर। अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा 27 नवंबर 2022 में पखांजुर के कापसी क्षेत्र, जो के आदिवासी बाहुल्य है, वंहा के विनोद बिहारी आश्रम में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया था। जिसके तहत हमें यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि अभी तक वहां कोई भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं जा पाया है एवं वहां के महिलाओं एवं बालिकाओं को स्त्रीरोग की समस्या काफी है।

इसलिए अनुभूति श्री संस्था ने वहां के शिविर में यह बात कही थी कि बहुत जल्द ही हम स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ उनके बीच पुनः उपस्थित होंगे और हमारी संस्था के कार्य से प्रसन्न होकर वहां के आश्रम के कार्यों के मिशन में हमारी संस्था का नाम भी शामिल किया गया। यह हमारे लिए गर्व की बात थी। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष उसआश्रम में 10 दिनों के लिए मेला लगता है जिसमें की मेले का आज आखिरी दिवस था।

इस शुभ अवसर पर हमारी संस्था को भी आमंत्रण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हमारी संस्था ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मानसी गुलाटी एवं उनके सहायकों के साथ एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं जांच का आयोजन किया। इसके अंतर्गत कई संख्या में महिलाएं एवं बच्चियों ने डॉक्टर मानसी गुलाटी से परीक्षण करवाया एवं अपनी समस्याओं की चर्चा भी उनके साथ की उपरांत बच्चियों एवं महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण विभिन्न देशों से आए विदेशी कृष्णभक्त भी थे, जिनका इस आश्रम को काफी सहयोग है, उनके द्वारा भी हमारी सेवाओं को सराहना की गई। इस कार्यक्रम में डॉ मानसी गुलाटी एवं उनके 2 सहायक के साथ साथ, संस्था की ओर से बलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, माया कौर, हरिंदर कौर, रंजना पटेल एवं अध्यक्ष डिम्पल कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...