छत्तीसगढ़ में BSF ने नक्सलियों के गलत मनसूबे पर फेरा पानी; माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियार जब्त

कांकेर। बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (BSF) ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के नापाक मनसूबे को नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है की अंडरकवर ब्रांच द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर COB आमाबेडा ने 135वीं वाहिनी के जवानो ने एक विशेष ऑपरेशन को अंजाम दिया था। मूचे खडका वाटर फॉल से करीब 500 मीटर पश्चिम दिशा में नक्सलियों ने 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 30 जिंदा राउंड (कारतूस) छिपाकर रखा गया था। जिसे जवानों ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को नुकसान पहुचानें के उद्धेश्य से ऐसे छोटे हथियारो को यूज़ किया जाता है।

प्राप्त सुचना के अनुसार, सोमवार को सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ की गुप्तचर शाखा द्वारा दी गई सटीक सुचना के आधार पर 135 वी वाहिनी के जवानो ने ऑपरेशन के द्वारा मूचे खडका वाटर फॉल से करीब 500 मीटर पश्चिम दिशा मे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार को जब्त किया। नक्सलियों द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था जिसे BSF के जवानों ने को नाकाम कर बड़ी कामयाबी प्राप्त की है।

नक्सलियों ने इन हथियारों के जरिए स्मॉल एक्शन टीम की मदद से आम नागरिकों को नुकसान पहुचानें के उद्धेश्य से इस तरह के छोटे हथियारो का इस्तेमाल करते हैं। सीमा सुरक्षा बल की गुप्तचर शाखा के खबर पर जवानों ने पेशेवर तरीके से सतर्कतापूर्वक कारवाई करते हुए उपरोक्त हथियारों और कारतूसो को बरामद कर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया।

इन्दराज सिंह महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ ने सीमा सुरक्षा बल की इस सफलता पर टीम के सभी कार्मिको को बधाई दिया और कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने तैनाती इलाके मे आम नागरिको की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही भविष्य मे भी आम नागरिको की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं बहादुरीपूर्वक कार्य करते रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग