दिलचस्प मामला: न तो हनीमून की प्‍लान‍िंग और न ही दुल्‍हन को घर ले जाने की च‍िंता… शादी के बाद सीधा एग्जाम हॉल पहुंचा दूल्‍हा… बाहर गाड़ी में इंतजार करती रही वधू, जानिए क्या है पूरा मामला

न तो हनीमून की प्‍लान‍िंग और न ही दुल्‍हन को घर ले जाने की च‍िंता

मल्टीमीडिया डेस्क। उत्‍तराखंड के हरिद्वार में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां दूल्‍हा (groom) शादी के बाद दुल्‍हन (bride) को लेकर अपने घर नहीं गया. बल्‍क‍ि उसने ड्राइवर से कहकर गाड़ी को घुमवा ल‍िया और सीधा एग्‍जाम देने के ल‍िए पहुंच गया. दूल्‍हे के इस कदम से एग्‍जाम सेंटर (exam center) पर हर कोई हैरान था. मंडप से एग्‍जाम देने के ल‍िए दूल्‍हा सजधज के पहुंचा था. वहीं दुल्‍हन दूल्‍हे के एग्‍जाम देने के दौरान बाहर कार में उसका इंतजार करती रही.

वकालत की पढ़ाई कर रहे तुलसी प्रसाद की कि हरियाणा के हिसार में शादी हुई, जबकि सोमवार की सुबह ही उसका एलएलबी का एग्जाम भी था. ऐसे में दूल्हे ने अपनी दुल्हन जो साथ लिया और समय को साधते हुए एग्जाम देने सीधा कॉलेज पहुंच गया. कॉलेज और एग्जाम हॉल में मौजूद शिक्षक और परीक्षार्थी भी सजे धजे दूल्हे को देखकर हैरान रह गए.

पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया की शादी के जोड़े में जिस छात्र ने पेपर दिया उसका एलएलबी का लास्ट सेमेस्टर का पेपर था. अगर वो एग्जाम छोड़ता तो उसे पूरे एक साल का नुकसान हो जाता इसलिए उसने शादी के मंडप से सीधे कॉलेज आकर देने की परमिशन ली थी. दो घंटे की परीक्षा के दौरान उसकी दुल्हल बाहर गाड़ी में इंतजार करती रही.

पारिवारिक रीति रिवाजों को निभाने और करियर को साथ लेकर चलने मे कई बार कठनाईयां पेश आने लगती है और ऐसे हालात में एक को चुनना मजबूरी बन जाता है लेकिन हरिद्वार के इस नए दूल्हे ने दोनों जिम्मेदारियों को साथ निभाकर नई मिसाल पेश की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...