भिलाई के पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR: ओवरटेक कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप…पुलिस ने 7 अलग-अलग धाराओं में दर्ज किया केस

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व पार्षद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूर्व पार्षद पर आरोप है कि वह पीड़ित के गले में हथियार टिका दिया था। जैसा कि थाने की रिपोर्ट में जिक्र है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि, ओवरटेक कर युवक को जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार लेकर गले में टिकाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 279, 337, 341, 294, 506 बी, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि ई डब्लूएस 701 एमजीए स्कूल के पास वैशाली नगर निवासी नुपुर लिमेश ने शिकायत किया है कि 6 फरवरी की रात अपनी कार सीजी 07 सीएच 8880 में सवार होकर रायपुर से भिलाई लौट रहा था। इस दौरान

भाजपा पूर्व पार्षद छोटे लाल चौधरी एवम 3 अन्य युवकों द्वारा एक्सीडेंट कर रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने कि धमकी तक दी। घटना रात 11.45 बजे पावर हाउस ब्रिज के नीचे की है। पीछे से कार सीजी 07 बीव्ही 5400 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते कार को ओवर टेक करने लगा। पीड़ित के बांऐ तरफ कार से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। आरोपी ने अपनी कार को को सामने लाकर अडा दिया। इसके अलावा छोटे लाल चौधरी अपने वाहन से धारदार हथियार निकालकर नुपुर के गले में टिका दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर युवक को लात घुस, हाथ मुक्का से मारपीट किया। घटना में शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...