12 फरवरी को होगा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिलेगा सहलेखक की सुविधा… अनुमति के लिए 9 फरवरी तक परीक्षा केन्द्र वाले जिलें के कलेक्टर कार्यालय से करना होगा संपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 लिखित परीक्षा 12 फरवरी को दो सत्रों में प्रदेश के 28 जिलों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूचित किया है कि ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्होंने सहलेखक रखे जाने का विकल्प दिया है, वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 9 फरवरी तक अपने परीक्षा केन्द्र वाले जिलें के कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य संपर्क करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए जारी विज्ञापन में दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु सहलेखक की सुविधा लेने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि सहलेखक की सुविधा के लिए परीक्षा तिथि के 7 दिवस पूर्व कलेक्टर कार्यालय से अनुमति लेना आवश्यक हैं। दिव्यांग परीक्षार्थी अब सहलेखक की सुविधा के लिए परीक्षा केन्द्र वाले जिलें के कलेक्टर कार्यालय से 9 फरवरी तक विज्ञापन में उल्लेखित दस्तावेज प्रस्तुत कर इस संबंध में अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...