दुर्ग के बाद चरोदा में भी चोरी: रिटायर्ड रेलवे कर्मी के मकान से लाखों की चोरी…धोबी से मिली ताला टूटने की खबर

भिलाई। सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई किया है। भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि वार्ड 23 आदर्श नगर चरोदा निवासी रविशंकर पाण्डेय रिटायर्ड रेलवे कर्मी 1 फरवरी को मकान में ताला जड़कर परिवार समेत अपनी छोटी बेटी स्वाती पांडे के मकान में अमलेश्वर गए हुए थे। मोहल्ले का कपड़ा प्रेस करने वाले ने परिजनों को कॉल कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। पीड़ित वापस मकान में पहुचे तो भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। आलमारी में रखे पुराने जेवरात सोने का कंगन,सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र,सोने की झुमकी, सोने का टाप्स और चांदी के जेवरात और नगदी 4 हजार गायब मिला। चोरी हुए सामानों की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...