छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर: रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे थे 3 युवक… बाइक को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए पलटी… हादसे में एक की मौत, तीन बुरी तरह से घायल

Speed havoc once again in Chhattisgarh

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानि बिलासपुर में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी है। जिसके बाद कार पलट गयी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र के ग्राम नीरतू निवासी भूपेंद्र यादव (28) अपने दो दोस्तों के साथ बिल्लीबंद जा रहा था, जहां उसके रिश्तेदार के घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गनियारी के पास पहुंचे थे। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक भूपेंद्र के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कार सवार गंगानगर निवासी आयुष बघेल भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार को अभिषेक शर्मा चला रहा था।

दुर्घटना के बाद वह कार को छोड़कर भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...