नगर निगम भिलाई के सफाई कर्मियों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय: उप नेता प्रतिपक्ष के पास पहुंचे सफाई कर्मी… दया सिंह बोले – अगर कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो करेंगे उग्र आंदोलन

  • इससे पहले भी दया सिंह के हस्तक्षेप के बाद मिला था कर्मियों को वेतन
  • नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने शहर सरकार के खिलाफ जारी किया बयान
  • दया सिंह ने कहा- निगम की आर्थिक स्थिति सुधारकर सबसे पहले मानदेय जारी करे जिम्मेदार
  • नहीं तो किया जाएगा उग्र आंदोलन: दया

भिलाई। छत्तीसगढ़ के नगर निगम भिलाई की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी निगम की अर्थव्यवस्था बदहाल है। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया की भिलाई नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। निगम अपने कर्मियों को मानदेय नहीं दे पा रहा है। सबसे ज्यादा स्थिति सफाई कर्मियों की खराब है। जिन्हें दो से तीन महीने का मानदेय नहीं मिला है। सफाई कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर स्थिति नहीं सुधरी और कर्मियों को वेतन नहीं मिला तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इन सब स्थितियों के बावजूद मेयर संग शहर सरकार कश्मीर में छुट्‌टी मना रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

दरअसल, खुर्सीपार जोन में SLRM सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने अपनी समस्या दया सिंह को बताई है। महिलाओं तारणी देवांगन, मोंगरा बाई, खातुन नीश, रहिम बाई, सरोज सिंह, कचरा बाई, दुर्गा साहू, मुन्नी बाई, ममता खुटेर ने बताया है कि उन्हें वेतन नहीं मिले हैं। दो महीने से वेतन अटका पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इसे सुनकर दया सिंह ने तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की, आश्वासन दिया है कि अगले दो दिन में मानदेय जारी हो जाएगा।


इधर, दया सिंह ने कहा कि, निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कचरा अटा पड़ा हुआ है। शहर में जगह-जगह कचरा है। लोग बदबू से परेशान है। कचरा नहीं उठने की वजह से सुपेला, कैंप, वैशालीनगर, नेहरू नगर और खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में कचरा नहीं उठ रहा है। दया ने कहा कि, अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...