संस्कारधानी में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा: CM भूपेश करेंगे प्रतिमा अनावरण…मेयर हेमा की पहल पर किया गया निर्माण, 19 को निकलेगी भव्य धार्मिक यात्रा

राजनांदगांव। हर वर्ष की तरह लगातार तीसरे वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती को शिवाजी जन्म उत्सव 2023 के रूप में मनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू हृदय सम्राट स्वराज एवं अखंड भारत की नींव रखने वाले वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जी को आराध्य मानते हुए छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षक समिति द्वारा हर वर्ष 19 फरवरी को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता था।

छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षक समिति द्वारा 2020 में महाराज की मूर्ति स्थापित करने की मांग राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख से की गई थी। समिति द्वारा निरंतर धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सनातनीयों के सम्मान में यह मूर्ति लगाने की मांग की जा रही थी। अंततः इस वर्ष नगर निगम द्वारा गुरुद्वारा के निकट फूड कोर्ट को शिवाजी पार्क नाम रखकर वहां 10 फिट के नीव के उप्पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 10 फीट की मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी को मूर्ति के अनावरण के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। जिसमें नगर निगम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति रखी जा रही है। इसके पश्चात 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षक समिति द्वारा महाराज का राजतिलक एवं महाआरती कर प्रसादी वितरण एवं धार्मिक लाइट म्यूजिक शोव कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा जायगी।

जिसके प्रचार हेतु समिति द्वारा शिवाजी जन्म उत्सव 2023 का पोस्टर विमोचन किया गया, पोस्टर विमोचन के दौरान विभिन्न सनातन हिंदू धर्म प्रेमी, हिंदू संगठन एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख उपस्थित थे। सभी लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर 16 एवं 19 दोनों दिन कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रण लिया है एवं माननीय महापौर हेमा देशमुख जी को आभार व्यक्त किया है जिन्होंने राजनांदगांव में यह प्रतिमा स्थापित कर हिंदू धर्म के प्रति जागरूकता लिए एक अच्छी पहल की है

छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षक समिती द्वारा 16 एवं 19 फरवरी दोनों ही दिन संस्कारधानी में निवासरत सभी हिंदू समाज हिंदू संगठन एवं धर्म प्रेमियों को हम कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। पोस्टर विमोचन के दौरान छत्रपति शिवाजी धर्मरक्षक समिति से मुख्यता मराठा समाज युवा अध्यक्ष गणेश पवार, हिन्दू युवा मंच अध्यक्ष किशोर महेश्वरी, धर्मप्रेमी मानव देशमुख,प्रकाश समरित (पिंटू) युवा अध्यक्ष महाराष्ट्रियन तेली समाज ,

भूपेंद्र चंद्राकर प्रतिनिधि जिला कुर्मी छत्रिय समाज, गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राजू तंवर, बजरंग दल प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अंशुका बहकर महिला कुनबी समाज, युवा अध्यक्ष राजपूत समाज सत्यम सिंह, संतोष तुर्राते, भूपेंद्र साहू, शिशिर सिन्हा, अंकित बाबा, अंकुर मिश्रा, सत्यम जैसवाल, पुष्कर साहू, लक्ष्य सिन्हा, अनूप चंद्राकर, पुश्कर साहू, प्रिंस राजपूत, दिव्यांश चौड़रिया, रूपचंद , तुषार अग्रवाल आदि धर्मप्रेमी उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...