CG – शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रधान आरक्षक बनाता रहा शारीरिक संबंध… मां बनी तो मुकर गया… पत्नी को तलाक देकर महिला से शादी करने का किया था वादा

शिक्षिका को शादी का झांसा देकर प्रधान आरक्षक बनाता रहा शारीरिक संबंध

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के अंबागढ़ चौकी में एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसकर फिर विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक ने मुंह फेर लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद पेश की।

मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रामकृष्ण अनंत जो कि वर्ष 2006 में पुलिस थाना मानपुर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसने मानपुर की ही रहने वाली युवती जो शासकीय शिक्षिका के पद पर है, को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी युवक ने पहली पत्नी को तलाक देकर उससे विवाह करने की बात कही थी लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर रहा है। इस पर युवती ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर युवती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद पेश की जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी रामकृष्ण अनंत के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी उपस्थिति के लिए नोटिस जारी कर दिया। अब मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...