कल्याण कॉलेज के वार्षिक उत्सव में हुआ महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा और NSUI प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया का सम्मान; विधायक, मेयर, MIC मेंबर और पार्षद रहे मौजूद

भिलाई। भिलाई के कल्याण महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा और NSUI प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया का सम्मान हुआ है। दोनों को लगातार महाविद्यालय हित में कार्य करने का पुरुस्कार मिला है। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अपना 49वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, भिलाई नगर निगम स्वास्थ्य और स्वच्छता अधिकारी लक्ष्मीपति राजू और वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विधायक देवेंद्र यादव द्वारा अपने कथन में इस बात से अवगत कराया गया की कल्याण कॉलेज 17 एकड़ के विशाल प्रांगण के साथ शिक्षा के स्तर पर अपनी उपलब्धियों को लगातार निखार रहा है। इस महाविद्यालय की स्थापना 29 जुलाई 1963 केंद्रीय इस्पात मंत्री नीलम संजीवा रेड्डी द्वारा भिलाई के कर्मचारियों और उनके बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए की गई थी।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, परंतु उसने अपने पहचान के अनुरूप विभाजित मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों मैं भी अपनी छाप छोड़ी यहां से शिक्षा प्राप्त किए छात्र विदेशों में भी इस शहर और प्रदेश का नाम रोशन करते आए यह महाविद्यालय शिक्षा के अलावा अपने छात्रों को जीवन छात्रों जीवन में सामाजिक उत्थान सामाजिक न्याय और सामाजिक मूल्यों के साथ जीने के तरीके भी सिखाता आ रहा है।

इस अवसर पर कल्याण महाविद्यालय द्वारा प्रशंसनीय कार्य के लिए कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा और NSUI प्रदेश संयुक्त महासचिव आकाश कनौजिया के कार्यों की सराहना हेतु प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्वेता मिश्रा द्वारा विधायक देवेंद्र यादव की जन्म दिवस के अवसर पर कल्याण कॉलेज में महिलाओं की तकलीफों को देखते हुए सेनेटरी पैड एटीएम मशीन को लगवाया गया था। इसी कड़ी में आकाश कनौजिया द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था। जो छात्रों द्वारा शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोग में लाया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...