विधायक भेंट मुलाकात: भिलाई में मनोकामना ज्योति कलश का MLA देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण… जमीन में बैठ कर लोगों से की चर्चा… वार्ड वासियों को दी कई सौगात

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार को भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर- 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों को मनोकामना ज्योति कलश भवन और सार्वजनिक शौचालय की सौगात दी। ज्योति कलश भवन और शौचालय का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ विधायक यादव वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर फीता काटा और लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक यादव ने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा काफी दिनों से आप सब की मांग थी कि मंदिर परिसर में एक ज्योति कलश भवन बनाया जाए। जो माँग आज पूरा हो गया। मंदिर में हर नवरात्र पर्व पर भक्त गण सैकड़ो की संख्या में ज्योति कलश जलवाते है,भक्तों की संख्या बढ़ने से यहाँ ज्योति कलश रखने की जगह नहीं थी पर अब इस नवरात्र पर्व में सैकड़ों भक्त अपना ज्योति अलश जलवा सकेंगे।

इसी प्रकार वार्ड वासियों के लिए एक शौचालय की बहुत जरूरत थी। लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन अब कोई समस्या नहीं होगी। इसी तरह से हम लगातार खुर्सी पार, छावनी,सहित पूरे भिलाई में लगातार काम करते जा रहे है। आज हर वार्ड में जरूरी मुलभूत सुविधाओं को डेवलप करा रहे है। लोकार्पण समारोह के अंत मे वार्डवासियों ने विधायक यादव का दिल से आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही विधायक यादव भेंट मुलाकात किए। और सबका कुशल क्षेम जाना।बारी-बारी से लोगों से मिले। फिर जमीन पर चटाई बिछा कर बैठ कर सब के साथ वार्ड के विकास और समस्याओं को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की।

भेंट मुलाकात के दौरान विधायक यादव लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किये। चर्चा करते हुए वार्ड और शहर के विकाश के लिए और क्या कर सकते है। कहीं कोई समस्या तो नहीं है। निकासी सही तरीके से हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...