महिला प्रिंसिपल और टीचर ने स्कूल में कई बार बनाए फिजिकल रिलेश… दोनों हो गए बर्खास्त… एक-दूसरे पर जासूसी का आरोप भी लगाया

क्राइम डेस्क। आज हम आपको अपराध के ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है, जिसे पढ़ आपका इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़िए की आखिरी यह मामल है क्या?

इस मामले में एक पुरुष टीचर औ महिला प्रिंसिपल ने स्कूल में संबंध बनाए, ऐसा उन दोनों ने एक बार नहीं बल्कि स्कूल परिसर में कई बार किया. वहीं, बाद में दोनों ने एक- दूसरे पर जब आरोप-प्रत्यारोप लगाए तो यह मामला सबके सामने आया, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई और दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया.

इस मामले से जुड़ी महिला प्रिंसिपल का नाम डाना सीमंस है और पुरुष टीचर का नाम चार्ल्स है. इस मामले में महिला प्रिंसिपल सीमंस ने पहले पुरुष टीचर चार्ल्स पर जासूसी का आरोप लगाया. सीमांस को डर था कि चार्ल्स ने बैंक्स काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के उन डिटेल्स तक पहुंच बना ली है जो अभी तक गुप्त थी, लेकिन इसके बदले में चार्ल्स ने खुलासा कर दिया कि वो और महिला प्रिंसिपल सीमंस दोनों रिलेशन में हैं.

दरअसल, महिला प्रिंसिपल सीमंस को पुरुष टीचर चार्ल्स पर शक था कि वह उसके ऑफिस से गुप्त जानकारी ले रहा है, इसके चलते ही उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी. वहीं, टीचर ने इस मामले में एक हैरान कर देने वाली बात का खुलासा कर दिया. बता दें कि यह मामला जॉर्जिया का है.

इसके बाद पुरुष टीचर चार्ल्स ने इसे साबित करने के लिए सीमंस के साथ अपनी कुछ प्राइवेट फोटो शेयर कर दी. कहा जा रहा है कि चार्ल्स की पत्नी को इसके बारे में सब कुछ पता था और उसने ही सीमांस और चार्ल्स को मिलवाया था. इसके साथ ही उसने उसके पति और सीमांस को संबंध बनाते हुए भी देखा था.

इस मामले में चार्ल्स की बीवी का कहना है कि महिला प्रिंसिपल सीमंस ने उसके पति चार्ल्स को इसके लिए प्रमोशन का लालच भी दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक, सीमंस और चार्ल्स पहले दोस्त थे, लेकिन फिर जांच के दौरान पता चला कि दोनों में फिजिकल रिलेशन भी था.

महिला प्रिंसिपल सीमंस ने कहा कि चार्ल्स की बीवी ने दोनों की मुलाकात करवाई थी. वहीं, जांच में सभी सबूत सामने आए और इस बात का खुलासा हुआ कि महिला प्रिंसिपल सीमंस और पुरुष टीचर चार्ल्स के बीच संबंध थे. अभी फिलहाल दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...