जगदलपुर-सुकमा-कोटा मार्ग चौड़ीकरण की मांग: दुर्ग MP विजय बघेल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से परमिशन प्रदान करने सौंपा ज्ञापन… CG को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाला एकमात्र NH

नई दिल्ली, दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय मंत्री (पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन) भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर जगदलपुर सुकमा कोटा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से शीघ्र अनुमति प्रदान करने ज्ञापन सौंपा है। सांसद विजय बघेल ने अपने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि, प्रेम कुमार सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 23 जुन 2022 की प्रतिलिपि का अवलोकन करने का कष्ट करें।

जिसमें उन्होेंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221) जगदलपुर सुकमा कोटा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण हेतु 8386 हेक्टेयर वन भूमि के गैर वानिकी कार्य हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।

सांसद विजय बघेल ने पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य से जोड़ने हेतु यह एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित इस राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन चौड़ीकरण हेतु जल्द अनुमति प्रदान किया जाना आवश्यक है। अन्य मार्ग बीजापुर की तरफ से जाने वाले पर लगभग 150 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी का भार पड़ता है बस्तर में उत्पन्न वन औषधि और तेंदूपत्ता के परिवहन का मुख्य मार्ग भी यही है।

सांसद विजय बघेल ने पत्र में लिखा है कि, संसद सड़क की चौड़ीई मात्र 3 मीटर चौड़ी रोड होने के कारण बरसात के कीचड़ युक्त दिनों में गाड़ियों के आवागमन के कारण ट्रैफिक भयंकर रूप से बाधित रहता है। कई-कई दिनों तक रास्ता बंद भी हो जाता है व छत्तीसगढ़ राज्य के काफी मरीजों को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में इलाज के लिए आना जाना लगा रहता है और वाहनों का आवागमन बंद रहने के कारण इन मरीजों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है।

ऐसा ही विकट परिस्थिति का सामना इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ राज्य एवं इसकी देवतुल्य जनता की भलाई के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की जरूरी अनुमति जल्द प्रदान करने का सांसद ने आशा व्यक्त की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...