CG – आदिवासी महिला की निर्मम हत्या: खेत की रखवाली करने निकली थी महिला… 100 मीटर दूर मिली रक्तरंजित लाश… जांच में जुटी पुलिस

आदिवासी महिला की निर्मम हत्या

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में एक आदिवासी महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया गया है। गुरुवार रात से ही मौके पर एडिशनल एसपी पुपलेश पात्रे, अंबागढ़ चौकी एसडीओपी अर्जुन कुर्रे, थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। मामला मुरारगुटा गांव का है।

घटना को लेकर बताया गया कि, मुरारगुटा निवासी सुखरी बाई पति चतुर लाटिया उम्र 32 साल, गुरुवार की दोपहर अपने खेत में फसल की रखवाली करने घर से निकली हुई थी जो शाम तक घर वापस नहीं आई। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तब महिला का शव उसके खेत से लगभग 100 मीटर दूर पड़ी मिली।

महिला के चेहरे पर घातक वार किए जाने के निशान भी मिले हैं। शव को ठिकाने लगाने की नीयत से घसीटने के भी निशान घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारी स्थल पर मौजूद है और मामले की गहन तफ्तीश में जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...