भिलाई में शिव महापुराण कथा का समापन: द्वादश ज्योतिर्लिंग और तारकासुर वध की कथा सुनाई गई… गृहमंत्री साहू भी हुए शामिल; आयोजक शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी;;कल विशाल पालकी यात्रा

भिलाई। शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई द्वारा कैम्प-1 स्थित शिव संतोषी तीन दर्शन मंदिर के सामने 6 दिवसीय शिव महापुरण का आयोजन हो रहा था। कथावाचक पंडित मनीष महाराज के श्री मुख से शिव कथा का वाचन हुआ। कथा स्थल पर महाकाल की विशाल मूरतों स्थापित की गई है। 18 फरवरी शिवरात्री के दिन महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। 19 फरवरी को महाभंडारे के साथ आयोजन की समाप्ति होगी। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल को सनातन धर्म का महामंत्री बनाया गया है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। गुरुवार को कांग्रेस नेत्री व नेशनल कोऑर्डिनेटर तुलसी साहू शामिल हुई। 6 दिन से शिव महापुराण कथा का समापन हो गया है पांचवें और छठे दिन गजब का माहौल रहा और श्रद्धालुओं में गजब़ का उत्साह देखा गया।

शिव महापुराण का अंतिम और छठवां दिन

पंडित मनीष महाराज ने कहा, जो प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करता है उसे कभी बड़ी बीमारी नहीं होती अगर किसी को बड़े समय से पेट की कोई बीमारी हो तो वह व्यक्ति शिवरात्रि के दिन शिवजी में बेर चढ़ाके उस बेर को खा लेगा तो उसको उस बीमारी से निजात मिल जाएगा।

शिव महापुराण के द्वारा मोक्ष कैसे प्राप्त होता है। पंडित मनीष महाराज ने इसकी भी कथा सुनाई। आचार्य नरोत्तम महाराज द्वारा हवन संपन्न हुआ। कथावाचक ने कहा जो 5 से 7 दिन तक लगातार शिव कथा सुनता है उसको मुक्ति मिलना निश्चिंत है।

पाचंवें दिन की कथा
शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन शिव पार्वती की झांकी निकाली गई थी। शिव भगवन और पार्वती माता के विवाह की शादी की झांकी प्रदर्शित की गई थी। तारकासुर वध की कथा एवं झांकी प्रदर्शित की गई थी। कथावाचक पंडित मनीष महाराज ने बताया कि, अगर किसी को मांगलिक दोष होता है तो केसरिया रंग के गणेश भगवान की पूजा करने से उसका मांगलिक दोष कट जाता है और उस व्यक्ति की जल्द शादी हो जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...