दुर्ग में जैन समाज का बड़ा कार्यक्रम: प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन आदिनाथ का निकाला भव्य वरघोड़ा…तस्वीरों में देखिए ये भव्य आयोजन

दुर्ग। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ एवं सुविहित प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का आज सप्तम दिवस था सुबह 9:00 बजे सदर जैन मंदिर से परमात्मा आदिनाथ का भव्य वरघोड़ा जुलूस शोभायात्रा प्रारंभ हुआ, परम पूज्य आचार्य खरतर गच्छधिपति श्री जिन मणिप्रभ सुरेश्वर जी महाराज साहब एवं आचार्य द्वय ,साधु साध्वी मंडल समस्त श्रावक श्राविका की समृद्धि उपस्थिति में सदर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई ,

शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण की गांधी चौक जवाहर चौक शनिचरी बाजार गंजपारा होते हुए अमर हाइट्स समापन हुआ, भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भारतवर्ष छत्तीसगढ़ के समस्त जैन समाज के श्रावक श्राविका उपस्थित थे एवं जगह-जगह दुर्ग के अन्य समाज के द्वारा जुलूस का स्वागत अभिनंदन किया गया,

गुजराती समाज सिंधी समाज हिंदू समाज पंजाबी समाज ब्राह्मण समाज ऐसे अन्य सभी सामाजिक संगठनों के द्वारा जुलूस का जगह-जगह पर स्वागत अभिनंदन किया गया जुलूस में विशेष आकर्षण वर्धा का ढोल था, एवं रथ पालकी रथ रथ पालकी यात्रा से जुलूस की भव्य जुलूस निकाली गई

दोपहर को धर्म सभा में प्रतिष्ठित संबंधित प्रमुख चढ़ाबो की बोली बोली गई जिसमे परमात्मा आदिनाथ की ध्वजा दादा गुरुदेव जी की ध्वजा प्राचीन आदिनाथ भगवान की ध्वजा एवं अन्य देवी-देवताओं के अधिक के मूर्ति को प्रतिष्ठित कराने का लाभ दिया गया एवं दादा आदिनाथ परमात्मा एवं मूलनायक की ध्वजा आदि की बोलिया बोली गई, कल परमात्मा की भव्य प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी सुबह 7:00 बजे विधि-विधान प्रारंभ होगा और से 11:00 तक सदर जैन मंदिर में परमात्मा की प्रतिष्ठा का विधि विधान कार्यक्रम संपन्न होगा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...