भिलाई ब्रेकिंग: अरबी पढ़ाने वाले मौलाना की काली करतूत; 9 साल की मासूम से करता था बैड टच और अश्लील बातें… पीड़िता की रिपोर्ट पर मौलाना गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के भिलाई में अरबी भाषा पढ़ाने वाले मौलाना के द्वारा 9 वर्ष की मासूम छात्रा से लगातार बैड टच एवं अश्लील बातें करता था। रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौलाना मेराज के द्वारा 9 साल की बच्ची को अरबी भाषा पढ़ाई जाती थी। परंतु इस पढ़ाई के आड़ में मौलाना के द्वारा मासूम छात्रा के साथ पढ़ाने के बहाने बैड टच करने के साथ-साथ अश्लील बातें की जाती थी। जिसको बच्ची कई दिनों से लगातार सहन करते हुए आ रही थी। परंतु आज फिर पढ़ाने के दौरान मौलाना के द्वारा फिर से बच्ची के साथ वही हरकतें दोहराई गई । जिस पर बच्चे के द्वारा आज मौलाना की हरकतों से अपने माता पिता को अवगत कराया गया।

बच्ची के पिता ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मदरसे का मौलाना मेराज के द्वारा इनकी नाबालिग बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था जो कई दिनों से बच्ची से बेड टच करते हुए अश्लील बातें करता था, जो आज भी बच्ची से उसने ऐसा किया। बच्ची के द्वारा पेरेंट्स को बताये जाने पर आज रिपोर्ट किये जिनकी रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस के द्वारा भादवी की धारा 354, 509 व 12 पास्को का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना मेराज को हिरासत मे लें लिया गया हैं। विवेचना जारी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...