CG ब्रेकिंग: 6वीं में पढ़ने वाली बच्ची की मिली लाश; रेप के बाद हत्या की आशंका… एक संदेही पुलिस के हिरासत में… जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक छटवीं में पढ़ने वाली बच्ची की लाश मिली है। दुष्कर्म के बाद बच्ची का मर्डर किया गया होगा ऐसी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक संदेही हो हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। 14 वर्षीय बालिका आज सुबह से लापता थी। शाम में घर से 300 मीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली। शव के कपड़े फटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने एक 20 वर्षीय संदेही को हिरासत में लिया है।

संदेही युवक मृतिका के गांव का ही रहने वाला है। आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी होगी। इस मामले में पुलिस संदेही युवक से पूछताछ कर रही है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर मीडिया को हत्या के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...