iPhone के लिए हत्या: ऑनलाइन मंगाया सेकंड हैंड एप्पल का फ़ोन… पेमेंट के बदले डिलीवरी बॉय को मिली मौत; आरोपी ने 3 दिन तक शव को रखा अपने घर… स्कूटी में डेड बॉडी लेजाते वीडियो आया सामने; पढ़िए ये खौफनाक क्राइम स्टोरी

– iPhone के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या
– पेमेंट के बहाने घर में बैठाया फिर उतारा मौत के घाट
– आरोपी ने किया लाश को जलाने का प्रयास

बेंगलुरु। देश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे डिलीवरी बॉय का काम करने वालों के बीच दहशत का माहौल है। दरहसल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने हत्या करने के बाद डिलीवरी बॉय के शव को करीब 3 दिनों तक अपने घर पर रखा। CCTV फुटेज में आरोपी शव को स्कूटी में लेजाते हुए भी दिखाई दे रहा है।

हत्या का कारण जान कर सब हैरान है। बताया जा रहा है कि, एक 20 वर्षीय लड़के ने सेकंड हैंड आईफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय मोबाइल डिलीवर करने आया तब शख्स के पास फोन के लिए पैसे न होने पर उसने कथित तौर पर डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी और लाश को तीन दिन तक घर पर ही रखा। हेमंत दत्त ने 7 फरवरी को हासन जिले में अपने घर पर ई-कार्ट डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक पर धार-धार हथियार से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी लड़का डिलीवरी ब्वाॅय के शव को स्कूटी पर लेजाते दिख रहा है। देखिये :-

जांच के अनुसार, दत्त ने शव को एक बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक के पास जलाने की कोशिश की थी लेकिन मौके पर पुलिस ने पहुंच साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने कहा कि उसने शव को जलाने और सबूत नष्ट करने के लिए पेट्रोल भी खरीदा था। पीड़िता के भाई मंजू नाइक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

वहीं वीडियो में दत्त रेलवे ट्रैक की ओर शव के साथ दोपहिया वाहन पर जाते हुए दिखा जिसका सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। वहीं इससे दो दिन पहले उसने लाश को जलाने के लिए एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल भी खरीदा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...