BREAKING: भिलाई में पकड़े गए 3 नशे के सौदागर… पुलिस ने सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर पकड़ा… आरोपियों के पास से 7200 पीस नशीली दवाईयां और स्कुटी जब्त… कुल 1 लाख से अधिक का सामान बरामद; पढ़िए

  • नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी
  • सुपेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • तीन आरोपी हुए अरेस्ट
  • 7200 नग नशीली दवाईयां और स्कुटी जब्त
  • धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज

भिलाई। नशे के सौदागरों खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के 3 सौदागर पुलिस के हाथ लगे है। इन तीनों आरोपी के पास से 7200 नाग नशीली दवाईयां और एक स्कूटी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें दुर्ग पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में नशीली दवाईयों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशीली दवाईयों के बिक्री करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है।

इसी दौरान सोमवार को पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग सुपेला चौक के लक्ष्मी मेडिकल के सामने जी.ई. रोड में नशीली दवाई बिक्री करने आने वाले है। इस बात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। संदेहियों के आने वाले स्थान के आस-पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर निगाह रखा जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये गए हुलिया के आधार पर संदेहियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियो के कब्जे से (SPASTRANCAN PLUS) (DIYCLOMINE HYDROCHLORIDE TRANADOL HYDROCHLORIDE ACETAMINOPHEN CAPSUL) 50 पैकेट कुल 7200 नग एवं एक स्कुटी DUO CG 07 BP 3266 (कुल कीमती 1,10,000 रूपये) को जब्त करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये तीन आरोपी हुए अरेस्ट :-

  • राज कुमार डाकुवा, उम्र 29 साल, निवासी शारदा पारा किसन को थाना छावनी
  • सुहैल आलम, उम्र 21 साल, निवासी केम्प 2 थाना छावनी
  • दुर्गेश यादव, उम्र 23 साल, निवासी शारदा पारा थाना छावनी

आरोपियो से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य और भी खुलासे होने की संभावना है। इस अहम कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक लखेश गंगेश, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विवेक सिंह, विशाल सिंह, कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

IPS GP सिंह की पुलिस विभाग में होगी जल्द...

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के कंपल्सरी रिटायर किए गए अफसर जी.पी.सिंह की बहाली और विभाग में वापसी पर विचार चल रहा है। इस सिलसिले...

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट: चपेट में आने से युवती...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से IED ब्लास्ट क खबर सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र...

दुर्ग पुलिस का 21 डेज चैलेंज: 21 दिन हेलमेट-सीट...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा खास पहल करते हुए 21 डेज चैलेंज की शुरुआत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस...

ट्रेंडिंग