VIDEO-कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सुबोध को मिला मंच, राजनीतिक प्रस्ताव पर जताया आभार, माता कौशल्या के घर और प्रभु श्रीराम के ननिहाल से शुरू किया भाषण, देखिए Video

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव पर आभार जताया। मंच से सुबोध ने जबरदस्त जोशिला भाषण दिया। इसे सुन कांग्रेस के आला नेताओं ने उनकी पीठ थपथपाई। सुबोध ने युवाओं के लिए पार्टी ने स्थान सुनिश्चित करने के लिए जताया नेतृत्व का आभार जताया।

वहीं माता कौशल्या के घर और प्रभु श्री राम के ननिहाल में आपका स्वागत है, ये कहकर शुरू की अपनी बात। अधिवेशन के पहले दिन रायपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को को भी बोलने का अवसर मिला। जिसमें उन्होंने राजनीतिक प्रस्ताव में आए युवाओं के मामले पर आभार व्यक्त किया।

https://www.instagram.com/reel/CpF8bIvhRYr/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D

सुबोध हरितवाल ने कहा कि कांग्रेस सभी की पार्टी है, सभी जाति धर्म का सम्मान करती है और आज हमने अपने पार्टी के संविधान में लिख कर साबित किया है कि सभी जाति और धर्म के नेताओ को सीडब्ल्यूसी में स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। सुबोध ने कहा कि राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान और चुनाव लडने का अधिकार दिया था। जिसका परिणाम है कि देश की हर पंचायत में युवा विराजमान है। और आज हमने सीडब्ल्यूसी में युवाओं को स्थाई जगह तय कर दी। इससे बड़ी बात शायद किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं की होगी। उदयपुर चिंतन में हमने कहा था कि 50% पद 50 वर्ष के काम के युवाओं को देंगे और हमने एआईसीसी डेलीगेट की सूची में यह कर के भी दिखा दिया। एआईसीसी और पीसीसी में भी युवाओं को ऐसा स्थान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...