छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी: सोशल मीडिया में 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो किया वायरल… NCRB की टीम ने किया डिटेक्ट… आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था। शेयर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को अपलोड किया था। दिल्ली NCRB की टीम ने अकाउंट से नंबर डिटेक्ट किया और आरोपी की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली एनसीआरबी चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। एनसीआरबी की टीम सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान करती है और कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को जानकारी भेजती है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम ने जानकारी दी कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी, गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...