CG में LIVE सुसाइड: छठवीं मंजिल से स्कूली छात्रा ने लगाई छलांग… मौके पर ही हो गई मौत… नीचे से बचाने के लिए चिल्लाते रह गए लोग, देखिए दिल दहला देने वाला ये VIDEO

Schoolgirl jumped from the sixth floor, died on the spot

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक स्कूली छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी है। इस दिल दहला देने वाले मामले का वीडियो भी सामने आया है। घटना रायपुर के बोरिय खुर्द की बतायी जा रही है। RDA के निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर छात्रा ने जान दी है। वीडियो में नीचे खड़े लोग छात्रा को बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन लोगों की आवाज को अनसुना कर छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना के बाद छात्रा की तुरंत मौके पर ही मौत हो गयी। इसके पहले भी बेमेतरा में ऐसा ही एक मामला सामने आ चूका है।

घटना के बाद बोरियाखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या करने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पुछताछ कर रही है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मेकाहारा में किया जा रहा है।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1630190869096833025?t=-5YaFmcnoYJJEJ_FMy0Nmg&s=35

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...