रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, बालोद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में तीन निजी कंपनियों द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नियोजकवार रिक्त पदों की बात करें तो पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर द्वारा 40 पद, फाइंड दक्ष प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 108 पद और यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 37 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार ऐप और विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी 07749-299509 पर संपर्क कर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

185 रिक्तियों के लिए भर्ती

बालोद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...