भाजयुमो में जिला प्रभारियों की सूची जारी: मनीष पांडेय संभालेंगे राजधानी रायपुर…साहू को दिया भिलाई का चार्ज, आलोक श्रोती होंगे सूरजपुर प्रभारी, भिलाई के नितेश और राहुल परिहार का भी नाम, देखिए पूरी सूची

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में भिलाई-दुर्ग और राजनांदगांव के युवाओं को प्रमुख जिलों का चार्ज दिया गया है। भिलाई के रहने वाले मनीष पांडेय को राजधानी रायपुर का प्रभारी बनाया गया है। वे रायपुर शहर में भाजयुमो के प्रभारी होंगे। उनके साथ दीक्षा अग्रवाल और सुजीत पांडेय सह-प्रभारी होंगे। इसके अलावा मोरध्वज साहू को भिलाई का प्रभारी बनाया गया है। मोरध्वज के साथ निखिल साहू और उमंग पांडेय को भिलाई का सह-प्रभारी बनाया गया है। विपिन चंद्राकर को धमतरी, अमित चोपड़ा को दुर्ग, नितेश मिश्रा को बस्तर सह-प्रभारी बनाया गया है।

वहीं राहुल परिहार को कांकेर प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार राजनांदगांव के रहने वाले आलोक श्रोती को सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है। नितेश साहू को मोहला-मानपुर का प्रभार और आशीष कुमेटी को सह-प्रभारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...