ड्रग पेडलर्स के खिलाफ दुर्ग GRP की बड़ी कार्रवाई; इस ट्रेन में गांजा बेचने के आरोप में दिल्ली के 2 युवक और 1 युवती गिरफ्तार… कई KG गांजा बरामद; जानिए कितना था इनका दाम

  • दुर्ग शासकीय रेलवे पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को पकड़ा
  • आरोपी समता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे गांजा
  • आरोपियों के पास से करीब 6 लाख रूपए के 60 किलो गांजा जब्त

दुर्ग। दुर्ग में जीआरपी को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

जीआरपी चौकी प्रभारी बीएन मिश्रा ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन दुर्ग प्लेटफार्म नंबर 2-3 में खड़ी ट्रेन समता एक्सप्रेस में उड़ीसा से दिल्ली गांजा तस्करी किया जा रहा है। पुलिस ने दबिश 60 किलो ग्राम गांजा 6 लाख रुपये का बरामद किया है।

जीआरपी ने दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी प्रवीण कुमार सिंह 46 वर्ष, जनता फ्लैट दिल्ली पूजा सोनी उर्फ बेबी 35 वर्ष, मुस्तफा बाग गली नंबर 18/44 थाना गोकुल दिल्ली फहीम 39 वर्ष को पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि जीआरपी चौकी प्रभारी बीएन मिश्रा की टीम ने ट्रेन अटेंडेंट को गांजा समेत पकड़ा था। जीआरपी टीआई आरके बोर्झा, उपरोक्त कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान स.उ.नि. बीएन मिश्रा आर.विजय पैकरा .अजय कुर्रे लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , संतोष राठौर ,राजा दुबे, सौरभ नागवंशी का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...