एक जिद और चली गई जान: लव मैरेज करने की जिद पर अड़ी थी बेटी, घरवालों के समझाने के बाद कुछ दिन रही थी, फिर नहीं मानी तो पिता ने…

The daughter was adamant on doing a love marriage

यमुनानगर। आवेश में आकर एक पिता ने अपनी बेटी की महज जिस कारण हत्या कर दी क्योंकि वह उनके द्वारा बताए गए रिश्ते को मना कर अपनी मर्जी से किसी अन्य युवक के साथ विवाह करने की जिद पर अड़ी थी. परिवार द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही. बस बाप-बेटी में हुई यह बहस इस कदर रिश्तों और मर्यादाओं की सभी सीमाएं लांघती चली गई कि आवेश में आकर पिता ने जिन हाथों से अपनी बेटी का लालन-पालन किया था.

उन्हीं हाथों से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलने के बाद मृतका के मामा मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया. मामा के बयानों पर पुलिस ने मृतका के पिता विजय, चाचा सुशील उर्फ बिट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतका के मामा ने बताया है कि उन्हें मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी किसी लड़के के साथ 4-5 साल से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है. इसको लेकर परिवारवालों द्वारा लड़की को समझाया गया. कुछ दिन तो लड़की घर में ठीक रही लेकिन करीब 2 माह से वह फिर उसी लड़के से फोन पर बातचीत करने लग गई.

इसके बाद परिवार वालों ने फिर से लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी इस बात से गुस्से में आकर लड़की के पिता ने कहा था कि अगर यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो एक दिन उनके हाथों से मारी जाएगी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि मृतका के पिता विजय कुमार को उसके भाई सुशील कुमार उर्फ बिट्टु द्वारा भड़काया जाता था कि इस लड़की ने बिरादरी में उनकी नाक कटवा दी है.

सुबह करीब 7:55 पर उन्हें फोन पर सूचना मिली कि लड़की की मौत हो गई है. जब वह अपने लड़के के साथ मौके पर पहुंचे तो उनकी भांजी बरामदा में पड़ी हुई थी. उसके नाक, मुंह बाई आंख के नीचे व गले पर चोट के निशान थे. मामा ने मृतका के पिता विजय ताया सुशील कुमार उर्फ बिट्टू पर शक जताया जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...