संस्कारधानी के बजट में क्या होना चाहिए, मेयर हेमा ने मांगे सुझाव…पार्षदों के साथ हुई बैठक, सुझाव देने इस नंबर पर कर सकते हैं मैसेज

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को सदन में पेश किये जाने के पूर्व नगर निगम पार्षदों के सुझावों को लेकर आज निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में नगर निगम सभागृह में भाजपा पार्षददल एवं कांग्रेस पार्षद दल की अलग अलग बैठक बुलाई। बैठक में दोनो दल के पार्षदों ने विभिन्न सुझाव रखे। इसके अलावा महापौर श्रीमती देशमुख ने पार्षदों से अपने अपने वार्डों में विकास कार्य कराये जाने प्रस्ताव भी आमंत्रित किये। बजट के सुझाव बैठक में निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों एवं कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने नगर विकास एवं निगम हित के संबंध में व्यापक सुझाव रखे।
उल्लेखनीय है कि महापौर देशमुख ने इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को सदन में पेश किये जाने के पूर्व नगर निगम पार्षदों के सुझावों को लेकर आज दिनांक 1 मार्च 2023 को अपरान्ह 3 बजे भाजपा पार्षदों एवं 4 बजे कांग्रेस पार्षदों की बैठक आहुत की थी। जिसमें भाजपा व कांग्रेस पार्षदों ने उपस्थित होकर लिखित एवं मौखिक में अपने अपने सुझाव दिये। सुझाव की कडी में बजट 2024 सुझाव हेतु मेयर हेल्प लाईन नं. 07744 222214, हमर मयारू राजनांदगांव फेस बुक पेज एवं निगम सुझाव पेटी के माध्यम से भी 07 मार्च तक शहर के गणमान्य नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किया गया है। सुझाव उपरांत जनभावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जायेगा।
इसी कड़ी में महापौर हेमा देशमुख ने पार्षदों से उनके वार्डो में विकास कार्य कराने प्रस्ताव भी आमंत्रित किये है। ताकि शासन द्वारा नगर विकास के लिये किये गये स्वीकृत राशि से वार्डों में विकास कार्य कराया जा सके। आज की बैठक में पार्षदों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले अंबिकापुर आई 28 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...