कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार (3 मार्च) को अचानक तबीयत खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी अभी निगरानी में हैं और उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं. हालांकि हालत अभी स्थिर बताई गई है.

सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक कोई गंभीर बात नही है, सांस लेने में तकलीफ जो वो पिछले कुछ समय से झेल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर निबुलाइज़ भी कराया जाता है, उन्हीं कारणों से इस बार भी भर्ती कराया गया है. सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी की हेल्थ रिपोर्ट को नॉर्मल बताया है.

जनवरी में भी हुई थीं बीमार
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को फेफड़ों से संबंधित समस्या है. सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें 4 जनवरी को भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त वह अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था. 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

पार्टी महाधिवेशन में हुई थीं शामिल
सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अब ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेती हैं. हालांकि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में जरूर मौजूद रहती हैं. हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन में देखा गया था. सोनिया के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था.

देश में नहीं हैं राहुल गांधी
सोनिया गांधी ऐसे समय में अस्पताल में भर्ती हुई हैं, जब राहुल गांधी देश में नहीं हैं. राहुल इस समय ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए भारत में लोकतंत्र को खतरा बताया. उन्होंने कहा, “भारत में विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं. मेरे ऊपर कई केस किए गए. विपक्ष के नेताओं के फोन में पेगासस डाला गया. मेरे फोन को टैप किया जाता है.”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...