CG BREAKING: दुर्ग संभाग में पुलिस पर हमला; SP की ऊँगली हुई फ्रैक्चर तो ASP का हाथ टुटा… कुल 16 पुलिस वाले घायल… GGP के लोगों ने किया पथराव… 200 जवान मोर्चे पर; जानिए क्यों हुआ विवाद

दुर्ग संभाग में पुलिस पर हमला; SP की ऊँगली हुई फ्रैक्चर तो ASP का हाथ टुटा… कुल 16 पुलिस वाले घायल… GGP के लोगों ने किया पथराव… 200 जवान मोर्चे पर; जानिए क्यों हुआ विवाद

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के कवर्धा (कबीरधाम) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ है। पथराव होने का कारण झंडा हटाने को लेकर हुए विवाद बताया जा रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें जिले के SP डॉ. लाल उमेंद सिंह, ASP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। GGP के लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है।

आंसू गैस छोड़े गए, 200 जवान तैनात
पुलिस पर हमले के बाद पुलिस ने GGP के लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े गए। बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं। 200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। लोगों को शांत कराने प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिस पर गांव के लोगों ने फैसला किया था कि यह पार्टी का झंडा है। यहां पर सिर्फ पूजा पाठ वाला झंडा ही होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को पूजा स्थल से पार्टी का झंडा हटा दिया गया था।

जानिए कहा से हुई विवाद की शुरुआत
14 फरवरी को जब पूजा पाठ करके उस झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने गांव वालों का विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस से भी शिकायत की गई थी। उस दौरान भी पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

पुलिस पर पथराव
उधर, जब 14 फरवरी के बाद से अब तक कार्रवाई नहीं हुई। तब शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग जमा हुए थे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रास्ते में अलग-अलग जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। तो भड़क गए। और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। साथ में गांव के लोगों पर भी पथराव किया।

हालत शांत होने के बाद कार्रवाई की जाएगी: SP
इस मामले में एसपी ने कहा, मौके पर पहले हालात को शांत किया जाएगा। फिर कार्रवाई की जाएगी। आंदोल करने वालों ने गांव के लोगों पर भी पथराव किया है। हमने दोनों पार्टी को बुलाकर बात करके हल निकालना चाहा। मगर ये लोग नहीं आए। इस वजह से तकरार बढ़ी। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल भेजा गया है। अपराध दर्ज करके अलग से कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...