ब्वायफ्रेंड की ऐसी बेवफाई: पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर बाद में मुकर गया… जब प्रेमिका समझाने पहुंची तो प्रेमी ने तीन दोस्तों संग किया गैंगरेप… पुलिस ने दर्ज की FIR

प्रेमिका समझाने पहुंची तो प्रेमी ने तीन दोस्तों संग किया गैंगरेप

रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है. उसने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ मारपीट की. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. हालांकि यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुई है. वहीं, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मुरादाबाद के पागवाड़ा के रहने वाले सलमान अंसारी से प्रेम प्रसंग था. सलमान ने उससे शादी करने का वादा किया था. बाद में वह मुकर गया. उसने सलमान को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना.

युवक के घर पहुंची तो…
युवती का आरोप है कि वह सलमान अंसारी से बात करने उसके घर के पास पहुंची थी. सलमान खुद तो आया, साथ में उसके तीन दोस्त भी थे. चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर मारपीट की. पीड़िता किसी तरह यूपी के मुरादाबाद से अपने घर पहुंची और फिर कोतवाली पहुंच पुलिस को आपबीती सुनाई.

रामनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पागवाड़ा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सलमान अंसारी, सरफराज, नदीम और वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया है. एसएसआई अनीस अहमद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मामला पागवाड़ा मुरादाबाद क्षेत्र का है. रामनगर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. केस पागवाड़ा पुलिस को स्थानांतरित किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...