CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ वासियों को मिली बड़ी सौगात; प्रदेश में खुलेगा दूसरा AIIMS… इस जिले में स्थापना की मिली सहमति; स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने किया ट्वीट… कल ही सदन में उठी थी मांग; पढ़िए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में दूसरा AIIMS यानि (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस) खुलने वाला है। विधानसभा में कल ही इसकी मांग की गई थी। नया AIIMS बिलासपुर में खुलेगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए खुद स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने ट्वीट किया है कि, “समस्त प्रदेशवासियों को अत्यंत संतोष से सूचित करना चाहता हूं कि बिलासपुर में एम्स खोले जाने के प्रस्ताव पर सहमति प्राप्त हो गई है। प्रदेश में एक नए एम्स की स्थापना से स्वस्थ्य व्यवस्था को एक अभूतपूर्व मजबूती प्राप्त होगी।”

गौरतलब है कि, विधानसभा में कल ही बिलासपुर में एम्स की मांग बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय ने की थी। बिलासपुर विधायक की इस मांग को बिलासपुर संभाग के अन्य विधायकों का भी समर्थन मिला था। विधायक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। वहीं राज्य सरकार ने इसके लिए जगह चिन्हित कर ली है। कांग्रेस विधायक के सवाल पर आज विपक्ष भी एकजुट नजर आया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...