CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक मधुसूदन गुप्ता को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने निलंबन आदेश जारी किया है।

बताया गया कि आरोपी शिक्षक ने जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर लगातार नाबालिग का शोषण करता रहा। 7 दिन पहले परिजनों की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

शिक्षकीय गरिमा के विपरीत कार्य करने, विभाग की छवि धूमिल करने और सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच,...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...