छत्तीसगढ़ के केशकाल घाटी में यात्री बस हुई बड़ी दुर्घटना का शिकार; कंट्रोल खो कर बड़े पत्थर में जा घुसी… चालक समेत 10 पैसेंजर… CRPF के जवानों ने किया रेस्क्यू

  • पेट्रोलिंग कर रहे CRPF के जवानों ने किया रेस्क्यू
  • ब्रेक फेल होने से हुआ बस के साथ बड़ा हादसा
  • चालक समेत 10 पैसेंजर घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ को बस्तर से जोड़ने वाली केशकाल घाटी में ब्रेक फेल होने से एक बस हादसे का शिकार हो गई है। जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। यह बस आज सुबह जगदलपुर से आ रही थी। CRPF की टीम ने बस में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस आज सुबह-सुबह जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी, लेकिन इसी दौरान केशकाल घाट पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। हादसे में ड्राइवर सहित 10 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायलों को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CRPF के जवानों ने किया रेस्क्यू
घटना स्थल पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि हादसे के दौरान हम पेट्रोलिंग पर ही थे। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर बस में फंसा हुआ था, उसे तत्काल बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बस में सवार 20-21 यात्री घायल हो गए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...