दुर्ग के इस ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक, सचिव और सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप; ग्रामीणों ने दुर्ग जनपद पंचायत के CEO से की शिकायत… जानिए क्या है मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले के तिरगा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत, रोजगार सहायक, सचिव और सरपंच पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस सब पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने मनरेगा योजना के जॉब कार्ड में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि, गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने मिलकर मनरेगा योजना में चल रहे लोगों के जॉब कार्ड के साथ फर्जी बैंक खाता डालकर पैसे निकाले हैं। ग्रामीणों ने 6 लाख रुपए के गबन होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सरपंच और रोजगार सहायक पर मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जांच और निलंबन की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...