Oscar Awards 2023 में लहराया भारत का परचम, नाटू-नाटू को मिला बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट; CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

मल्टीमीडिया डेस्क। ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार 95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में चल रहा है. भारत के लिए इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स से दो बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिल गया है. वहीं, भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता है.

एम.एम.कीरावनी और चंद्रबोस ने लिया अवॉर्ड
नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने ऑस्कर अवॉर्ड लिया. नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर देने की घोषणा हुई हॉलीवुड पॉप क्वीन लेडी गागा भी खुशी से झूम उठी और खड़े होकर ताली बजाने लगी. वहीं, द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी ऑस्कर जीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. इंस्टाग्राम पर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर कर गुनीत ने लिखा, ‘आज ऐतिहासिक रात है. ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है. शुक्रिया मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना. इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को…दो महिलाओं ने कर दिखाया. भविष्य दुस्साहसी है और भविष्य यहां है. मैं अभी भी कांप रही हूं.

CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RRRMovie के गीत Naatu Naatu और कार्तिकी गोंसाल्विस की फिल्म The Elephant Whisperers को “डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट केटेगरी” में TheAcademy द्वारा Oscar अवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट (Oscar Awards 2023 Full List)

  • बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग: नाटू नाटू (RRR, एम.एम. कीरावनी, चंद्रबोस)
  • बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’
  • बेस्ट फिल्म: एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट डायरेक्टिंग: डेनियल क्वान और डेनियल शिनर्ट (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
  • बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन: ऑन क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
  • बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल: ‘द व्हेल’
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग: पॉल रॉजर्स (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
  • बेस्ट साउंड: टॉप गन मैवरिक
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स : अवतार: द वे ऑफ वॉटर

नाटू-नाटू को स्टैंडिंग ओवेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं. वहीं, नाटू-नाटू गाने पर परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला. गाने के दोनों सिंगर राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने लाइव परफॉर्मेंस दी. इस दौरान दर्शकों ने जमकर हूटिंग की. दीपिका पादुकोण ने जैसे ही नाटू नाटू गाने का जिक्र किया, दर्शक जोर-जोर से चीयर करने लगे. इस कारण दीपिका पादुकोण को बार-बार अपनी स्पीच रोकनी पड़ी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...