BHILAI POLITICS: भाजपा ज्वाइन करेंगी सिम्प्लैक्स कास्टिंग ग्रुप की MD संगीता केतन शाह… औपचारिक पुष्टि बाकी

  • भाजपा भिलाई दिखेगा नया चेहरा
  • रायपुर बीजेपी कार्यालय पहुंची संगीता

भिलाई। भिलाई के राजनीती में एक नया चेहरा दिखने वाला है। प्रदेश के बड़े उद्योपति केतन शाह की पत्नी व सिम्प्लैक्स कास्टिंग ग्रुप भिलाई की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) संगीता केतन शाह भाजपा ज्वाइन करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन पहुंच चुकी हैं, जहां उनके पार्टी की सदस्यता प्रदान करने संबंधी प्रकिया पूरी की जाएगी। कहा जाए तो औपचारिक पुष्टि ही बाकी है।

बता दें कि भिलाई निवासी केतन शाह प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। वहीं उनकी पत्नी संगीता केतन शाह सिम्प्लैक्स कास्टिंग ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को ही स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ उनकी अंतिम बातचीत हो गई थी और उनके बीजेपी प्रवेश की सिर्फ औपचारिकता ही थी, जो आज पूरी होने जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...