मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, सीएम बघेल ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें वर्तमान चुनौतियों, अपराध और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहते हुए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच से आकाश कुमार शुक्ला, अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर, 2020 बैच से चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...