भूपेश सरकार ने बढ़ाया मानदेय… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मंत्री अनिला भेड़िया से मुलाकात कर जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट 2023 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइया, आशा वर्कर, मितानीन एवं सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। जिसे लेकर इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बताया कि शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका अपना कार्य शासन के निर्देशानुसार पूर्ण निष्ठा और लगन से करें, क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का काम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी भरा है।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष शोभा सिंहदेव, उपाध्यक्ष सोनिया मरावी, प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश महामंत्री संतोषी राजवाड़े, बलरामपुर जिलामंत्री मीरा जायसवाल, कोरबा जिलाध्यक्ष हेमलता कंवर एवं जिला उपाध्यक्ष चम्पा पैकरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...