भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए 17 को लॉटरी के माध्यम से अलॉटमेंट; इतने जगह आवास उपलब्ध… पहली किश्त जमा करना अनिवार्य… शासन के तरफ से मिलेगी ये छूट; पढ़िए

  • पहली किश्त में केवल 10% पेमेंट
  • 17 मार्च को लॉटरी के माध्यम से होगा आवास आबंटन
  • 5 जगह उपलब्ध है PM आवास

भिलाई। PM आवास योजना के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में खुद का घर पाने के लिए जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर आस के तहत आवेदन जमा किया था और वे पात्र हितग्राही की श्रेणी में आने के बाद अंशदान की राशि जमा की है उन्हें लॉटरी में शामिल करते हुए आवास आबंटन किया जाएगा। लॉटरी में सम्मिलित होने के लिए इससे पूर्व पहली किस्त की राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी, तभी यह 17 मार्च को होने वाली आवास आबंटन की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

पहली किश्त में केवल 10% पेमेंट
गौरतलब है कि, अंशदान की राशि जमा करने शासन ने बड़ी सहूलियत दी है इसके मुताबिक लॉटरी में शामिल होने के लिए केवल 10% राशि ही प्रथम किश्त के रूप में जमा करनी होगी तथा आसान किस्तों में बाकी की राशि जमा की जा सकती है। पहले प्रथम किस्त की राशि के लिए ज्यादा पैसे जमा करने होते थे परंतु अब शासन ने इसे कम करके लोगों को बड़ी राहत दी है। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तमाम प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है।

17 मार्च को लॉटरी के माध्यम से होगा आवास आबंटन
17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 10:00 बजे से भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटन किया जाएगा। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को लॉटरी में शामिल होने के लिए विभाग से सूचना भी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आवास एवं योजना शाखा के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन से निगम के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

5 जगह उपलब्ध है PM आवास
उल्लेखनीय है कि मोर मकान मोर आस घटक के अंतर्गत शासन से स्वीकृत आम्रपाली फेस 2 परियोजना 1120 के सूर्या विहार के पीछे खमरिया, 896 यूनिट माइलस्टोन स्कूल के पास, ग्रीन वैली खमरिया एवं 1875 यूनिट के अंतर्गत कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खमरिया में आवास उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...