CG – सड़क हादसे में 2 की मौत: तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़त… मौके पर ही 2 लोगों की मौत… आधार कार्ड से हो पाई मृतकों की पहचान

तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में जबरदस्त भिड़त… मौके पर ही 2 लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। घटना कोटा के बेलगहना के दार सागर चौक की बतायी जा रही है। आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान की गयी है और परिजनों तक सूचना पहुंचायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक शिवतराई-सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व (20) निजी फैक्ट्री में ड्राइवर था। वो अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया था। उसके साथ ग्राम घटोली निवासी उसका दोस्त मुन्ना गंधर्व भी था। दोनों बाइक में सवार होकर भाई को छोड़कर वापस कोटा जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे बाइक केंदा और दालसागर के पास पहुंची थी तभी ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। इस दौरान आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने मृतकों की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।

तलाशी लेने पर एक युवक के पॉकिट से पर्स और मोबाइल मिला, जिसमें रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान कोटा के सराईपाली निवासी चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को इस घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे, तब उसके दोस्त मुन्ना गंधर्व की पहचान की गई।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने हंगामा मचाते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी। हालांकि, इस बीच मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और फरार ट्रक चालक को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक के साथ ही बाइक भी काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते युवक मोटर साइकिल की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में के परखच्चे उड़ गए, जिसे उठाने के लिए पुलिस को पिकअप मंगाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...