दया सिंह को PM मोदी के गुरू का आशीर्वाद: भिलाई पहुंचे श्री स्वामी कालीदास महाराज, दया के निवास में सबसे की मुलाकात, समिति के कार्यों की जमकर तारीफ की

भिलाई। देश के बड़े संतों में से एक श्री स्वामी कालीदास महाराज जी का आगमन भिलाई हुआ। अपने एकदिवसी छत्तीसगढ़ में धार्मिक प्रवास पर पहुंचे हुए हैं। वे भिलाई में भाजपा पार्षद उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के निवास पहुंचे। जहां एक घंटे तक दया सिंह के घर पर अनुयायियों से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। दया सिंह ने समिति व अपने कार्यों के बारे में बताया। भोले बाबा की बारात के बारे में विस्तार से बताया। इसे सुनकर और देखकर संत कालीदास महाराज जी प्रसन्न हुए और दया सिंह को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। दया सिंह से संत महाराज ने कहा कि, आगे बेहतर काम करना है। इसे जारी रखें। धार्मिक और सनातन के काम में लगे रहें। प्रभु की कृपा बरसेगी। दया सिंह ने बताया कि, महाराज जी, सांपला, हरियाणा स्थित श्री शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर श्री स्वामी जी महाराज धर्मज्ञाता, तपस्वी एवं योगी है। इन्हे सांपला वाले बाबा के नाम से भी लोग जानते हैं। उत्तर भारत समेत पूरे भारत में स्वामी जी सनातन धर्म, हिंदुत्व और धर्मग्रंथों पर शिक्षा देते रहते है। छत्तीसगढ़ में उनका प्रथम आगमन हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...